|
"वेश्वीकरण" ने यह सुनिश्चित
कर दिया है कि विश्व एक स्थानीय बाजार है, एक ऐसा
विश्व जो अधिक ठोस एवं प्रतिस्पर्धी है तथा किसी
भी सीमा से जुड़ा नहीं है। इस प्रकार इसने हम जैसे
लोगों के पारस्परिक व्यावसायिक हितों, अपनी सीमाओं
को मजबूत करने के गुणों के विस्तार के लिए एक
सार्वजनिक मंच की आवश्यकता को बढ़ाया है।
हमें गर्व की अनुभूति होती है
कि हम केमिकल, फार्मास्यूटिकल और मध्यस्थों के
क्षेत्र में भारत के अग्रणी व्यावसायी और बहुविध
मार्केटर्स में से एक हैं। SPARCHEM, एक 42 साल
पुरानी कम्पनी है जिसकी स्थापना भारत की
व्यावसायिक राजधानी मुम्बई में हुई। 1958 में
कम्पनी की स्थापना कर हमारे संस्थापकों ने उत्तम
केमिकल के वितरण का संचालन किया और फार्मास्यूटिकल
मध्यस्थों हेतु अन्य वस्तुओं जैसे घुलनशील पदार्थ,
फार्मास्युटिकल अवयवों का विस्तार भी किया। इस
प्रकार, हमने मुख्यतौर पर इन उत्पादों के आयात एवं
निर्यात पर केन्द्रित होने के साथ ही उच्च स्तर की
पूर्णता, सम्मान और पहचान के साथ अपने अग्रणी
भारतीय ग्राहकों की घरेलु आवश्यकताओं की पूर्ति की
है।
आशाजनक प्रदानगी के लिए, हमारा
सदा ही यह प्रयास रहा है कि अपने सम्मानित ग्राहकों
की आवश्यक एव त्वरित जरुरत के लिए सर्वश्रेष्ठ
स्तर के भन्डारण और संचालन कुशलता को बनाये रखें।
तेजी से बढ़ते घरेलु भारतीय बाजार के विकास के लिए,
हम कोशिश करते हैं और देखते हैं कि हमारे ग्राहकों
को जब और जहाँ उत्पादों की आवश्यकता हैं, तुरन्त
प्रदानगी की जाए और साथ ही साथ आपूर्ति की
मूल्यवान श्रंखला बनी रहे।
भारत में आर्थिक सम्पन्नता की
स्थिति और आश्चर्यजनक विकास का आलोक धीरे-धीरे
स्थिर एवं उन्नतिशील रासायनिक एवं फार्मास्यूटिकल
उधोग के बीज बो रहा है। और इसी कारण से हमें गर्व
है कि हम इस उधोग के एक विशाल अंश के तौर पर रहे
हैं। हमारा निर्यात विभाग गुण्वत्तामय उत्पादों और
उत्कृष्ट सेवाओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरकर,
यूरोप और अन्य देशों में सफलतापूर्वक विभिन्न
उत्पादों को निर्यात कर चुका है।
इस तेजी से बढ़ते युग में, किसी
भी कम्पनी की सफलता इसी में निहित है कि वह अपने
उत्पादों एवं सेवाओं में निरंतर विकास लाती रहे।
अपने ग्राहकों को निरन्तर कुशलतापूर्वक सेवा देने
के लिए हम समय-समय पर नवीनतम तकनीकी और उत्पादों
से अपडेट होते रहते हैं। Sparchem अपने स्थानीय
सम्मानित भारतीय ग्राहकों की सन्तुष्टी के लिए
आयात किए जाने वाले उत्पादों का आयात गुणवत्ता
जाँच परख करने के बाद ही करता है जिससे यह
सुनिश्चित होता है कि हम आज व्यापक हो रहे बाजारों
में उत्पादों की कमी की सम्भावना को पूरा करने का
प्रबन्ध कर सकते हैं। हमारे आयात किये जाने वाले
वर्तमान उत्पादों की श्रंखला में लगातार शामिल हो
रहे उत्पादों से हमारी दिन-प्रतिदिन मध्यस्थों,
आकस्मिक ग्राहकों की आवश्यकता को पूरा करने में
अत्यधिक विश्वसनीय स्रोत के रुप में पहचान बन रही
है |